
👁 0 views Views
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के बस अड्डा चौकी क्षेत्र में 30 वर्षीय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय इरफान पुत्र इरसाद निवासी सद्दीकपुरा के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को अवगत कराया। बता दें कि मृतक जीएस मेडिकल कॉलेज में स्थित मेडिकल स्टोर पर काम करता था।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400






























