
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेलवे पार्क में महिला पतंजलि योग समिति, हापुड़ के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन आशा सोमानी, योग गुरु के सानिध्य में किया गया। सरोज माहेश्वरी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए मालती भारती एवं डॉ सुमन का स्वागत डॉ पूनम पाठक तथा सविता अग्रवाल के द्वारा कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया।
महिला दिवस पर अनीता जैन, बीना सिसोदिया एवं आभा ने अपने विचार व्यक्त किये तथा बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में, चाहे वह राजनीतिक, आर्थिक ,सामाजिक एवं सैन्य क्षेत्र हो, में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रही हैं। शिक्षित एवं समर्थ महिलाओं को चाहिए कि पिछडी महिलाओं को शिक्षित एवं विकसित करें,और समाज की मुख्य धारा में आगे लाऐं।
कार्यक्रम में महिलाओं के ऊपर नृत्य नाटिका, कविताएं एव स्पीच भी दी गई। मुख्य अतिथि मालती भारती तथा डॉक्टर सुमन अग्रवाल ने भी महिला दिवस के ऊपर अपने विचार व्यक्त किये। संचालिका ने महिला दिवस पर दो लाइन प्रस्तुत की”मुस्कुरा कर दर्द भूल कर रिश्तो में बंद थी दुनिया सारी ,
हर पग को रोशन करने वाली वह शक्ति है एक नारी”।
अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं उपस्थित बहनों का धन्यवाद करते हुए योग गुरु आशा सोमानी ने सभा समाप्ति की घोषणा की।
उक्त कार्यक्रम में नीलम, अनु, विनय वर्मा, राजकुमारी, विमला, सीता, शिखा, शीलू, राखी आदि ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996
































