
600 वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की तैयारी, 34.21 करोड़ जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की तैयारी है जहां 600 वाहन खड़े हो सकेंगे। यह बेसमेंट से अलग चार मंजिला पार्किंग बनेगी। शासन ने इसके लिए 34.21 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की है। मल्टी लेवल पार्किंग के बनने से लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।
तीर्थ नगरी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन वाहन पार्किंग की उचित जगह न होने की वजह से सड़कों पर ही वाहन खड़े होते हैं। ऐसे में पार्किंग के लिए पूर्व में करीब 6585 वर्ग मीटर भूमि चिन्हित हुई थी लेकिन योजनाओं ने आकार नहीं लिया था। अब सरकार ने तीर्थ नगरी को मिनी हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने का फैसला लिया है। इसी क्रम में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य दो वर्षों में पूरा होगा। मल्टीलेवल पार्किंग के लिए शासन ने 34.31 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूरचूर नान का स्वाद: 8218584166































