
खरखौदा में हापुड़ निवासी वृद्धा की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालपुर स्थित एनसीआर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल के सामने सड़क पार करने के दौरान हादसे में हापुड़ निवासी वृद्धा की मौत हो गई जिसकी पहचान हापुड़ के शक्तिबाड़ा निवासी शकुंतला देवी पत्नी आदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एनसीआर मेडिकल कॉलेज में वृद्धा की पुत्रवधू ने एक बच्ची को जन्म दिया था जिसकी मौत हो गई थी। शनिवार की शाम बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क पार करने के दौरान 61 वर्षीय शकुंतला की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। रविवार को खरखौदा थाने पहुंचे गाजियाबाद निवासी संजीव पुत्र किशन लाल शर्मा ने मृतक की पहचान अपनी सास के रूप में की। मौत की जानकारी पर परिवार में मातम छा गया।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूरचूर नान का स्वाद: 8218584166































