वैश्य समाज के स्वास्थ्य जांच शिविर से सैकड़ों हुए लाभान्वित












वैश्य समाज के स्वास्थ्य जांच शिविर से सैकड़ों हुए लाभान्वित

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ की अगुवाई में रविवार को हापुड़ में मणिलाल हास्पिटल गाजियाबाद के सहयोग से एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मणिपाल हास्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने रोगियों के ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वेट, ईसीजी तथा पीएफटी की जांच की और न्यूरोलजी, गैस्ट्रोएंटरोलाजी, नेफ्रोलाजी, हड्डी रोड आदि के रोगियों को निशुल्क परामर्श दिया। शिविर का उद्घाटन श्री चंडी मंदिर प्रबंध समिति हापुड़ के प्रधान संजय गुप्ता टायर वालों, सीएमओ डा.सुनील त्यागी, उद्यमी संजय कृपाल दीप प्रज्जवलित कर व फीता काटकर के किया।

मणिपाल हास्पिटल के डा.तीर्थाकर मोहंती, डा.नितिन मांगलिक, डा.शिशिर पांडे तथा डा.राजेश कुमार वर्मा ने शिविर में अपनी सेवाएं दी। उन्होंने रोगियों को मदिरापान से दूर रहने, शाकाहारी भोजन करने, नियमित भ्रमण, फास्ट फूड न खाने तथा साफ-सुथरा रहने तथा तला-भुना खाने से परहेज रखने की सलाह दी।

अग्रवाल महासभा हापुड़ के अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल छावनी वालों ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर से हापुड व आस-पास इलाके के सैकड़ों मरीज लाभान्वित हुए है। इस अवसर पर वैश्य महिला संगठन की अध्यक्ष अर्चना कंसल, राजीव गर्ग, विमेश गोयल, सुधीर गुप्ता, स्वाती गोयल, कपिल एसएस, अशोक बबली उपस्थित थे।

ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!