
स्वर्णकार संघ हापुड़ ने मनाया गणतंत्र दिवस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वर्णकार संघ हापुड़ द्वारा हापुड़ के सर्राफा बाजार में गणतंत्र दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण कर भारत माता की जय के जय के जयकारे लगाए गए। इस दौरान क्षेत्र देशभक्ति के रंग रंग गया। स्वर्णकार संघ हापुड़ हापुड़ के प्रधान राजेश वर्मा लल्लू ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सर्राफा बाजार की गंगा मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय के उद्घोष से हुई। महामंत्री राहुल राणा ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर देश का संविधान लागू हुआ था।
पूरा देश गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा है। हापुड़ के सराफा बाजार में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया जहां लोगों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रधान राजेश वर्मा लल्लू, महामंत्री राहुल राणा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, विजय वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, पंकज राणा, सुमित वर्मा, बृजेश वर्मा, अरुण वर्मा, संजीव वर्मा, दीपक वर्मा, सत्येंद्र वर्मा, रामू, सचिन वर्मा, राहुल वर्मा आदि उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





























