
👁 15 views Views
जब हापुड के पुलिस अधीक्षक पैदल सड़कों पर निकले
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के लोगों को सुरक्षा की गारंटी का संदेश देने के लिए हापुड जनपद के पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ रविवार को दिन छिपने बाद हापुड की सड़कों पर पैदल उतर आए और उन्होंने आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने व जनपद में अपराध नियंत्रण व शांति एवं कानून-व्यवस्था के मद्देनजर हापुड़ नगर के रेलवे रोड आदि इलाकों में पैदल गश्त की।वह हापुड के रेलवे स्टेशन पर भी गये और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया,साथ ही संदिग्ध की चैकिंग भी की गई। उन्होने आवश्यक दिशा निर्देश है कि असामाजिक तत्वो को बख्शा नही जाए।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






















