
तेज आंधी का कहर, बाबूगढ़ में रामलीला का विशाल गेट गिरा, बाल-बाल बचे राहगीर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के चलते बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां रेलवे रोड स्थित मुख्य चौराहे पर लगाया गया रामलीला का विशाल गेट अचानक गिर पड़ा। गेट गिरने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब पांच बजे तेज आंधी के कारण रामलीला का मुख्य गेट गिर गया। उस समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही जारी थी और राहगीर भी वहां से गुजर रहे थे। गनीमत रही कि गेट गिरते ही लोगों ने तेजी से हटकर अपनी जान बचाई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
वहीं, मुख्य चौराहे पर गेट गिरने से रेलवे रोड पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। वाहन चालकों को वहां से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*





















