
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखवा में नगर पालिका परिषद पिलखुवा द्वारा आगरा से बंदरों को पकड़वाने के लिए प्रशिक्षित टीम बुलाई गई जिसने क्षेत्र में 278 बंदरों को पकड़ा जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। पिलखुवा में तो बंदरों को पकड़ा गया है लेकिन हापुड़ में यह कार्रवाई न होने से लोगों में काफी ज्यादा नाराजगी है जिन्हें मजबूरन बंदरों का उत्पात झेलना पड़ रहा है। हापुड़ में भी क्षेत्रवासियों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
पिलखुवा नगर पालिका परिषद के क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा था। बंदरों के उत्पात से लोग बेहद परेशान थे जो छत पर जाने से भी कतरा रहे थे। ऐसे में नगर पालिका परिषद ने बंदरों को पकड़वाने के लिए आगरा से प्रशिक्षित टीम बुलाई जिसने जगह-जगह पिंजरे लगाकर 278 बंदरों को पकड़ा। इन बंदरों को सुरक्षित संरक्षण के लिए वन रेंज भेजा गया है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601























