
श्रीराम मंदिर की स्थापना की प्रथम वर्षगांठ पर बदनौली में हवन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): अयोध्या में श्री राम मन्दिर उद्घाटन और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ पर हापुड के पास के गाँव बदनौली के प्राचीन शिवमन्दिर के परिसर में स्थित श्रीराम मंदिर के प्रांगण में मंदिर कमेटी द्वारा 24 घंटे का ‘अखंड रामायण पाठ’ का आयोजन किया गया। उसके बाद हवन और प्रसाद वितरण किया गया।हवन में ग्रामीणो ने आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की और प्रसाद पाकर श्रीराम के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।
इस अवसर पर मांगे सैनी, बबलू चौधरी, डॉक्टर विष्णु, मोहित चौधरी, रामू पंडित, दीपक पंडित, रविन्द्र चौधरी, राहुल उपाध्याय और विपिन शर्मा आदि उपस्थित थे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























