
हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने बंद मकान को अपना निशाना बनाया जहां का ताला तोड़कर चोर भीतर दाखिल हुए और उन्होंने 10,000 की नकदी तथा आभूषण चुरा लिए और फरार हो गए। चोरों को किसी के आने की भनक लगी तो एक चोर चप्पल छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने जब घर में बिखरा सामान देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जानकारी के अनुसार मामला बुधवार की दोपहर का है जब मोहल्ला सद्दिकपुरा निवासी हाजी शौकत दुकान पर बैठे हुए थे। उनके बच्चे साप्ताहिक बाजार में गए थे। बहू पीहर गई हुई थी। मकान का ताला लगा था जिसका चोरों ने फायदा उठाया। चोर मकान का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए जिन्होंने अलमारी व संदूक का ताला तोड़ा और आभूषण तथा 10,000 की नकदी को चुरा लिया और फरार हो गए। जब परिजन शाम को पहुंचे तो बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

























