
नवजात बालिकाओ का जन्मोत्सव मनाया
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड के विधायक श विजयपाल आढ़ती की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तगर्त मंगलवार को कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें कुल 95 नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं को बेबीकिट, फूड पैकेट, मिठाई एवं केक आदि उपहार वितरण किये गये कार्यक्रम के दौरान मा0 विधायक द्वारा बताया गया कि सभी को मिलकर भेदभाव मिटाना है कन्याओं के जन्म से सुरक्षा स्वास्थ्य व शिक्षा के लियें शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी बेटा–बेटी में भेदभाव न करें, दोनों को समान शिक्षा दें, जिससे बेटियां भी अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार, समाज व देश का नाम रोशन करें, कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंम्बर 1090 वूमेन पावर, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्डलाइन एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉनसरशिप आदि की जानकारी दी गयी कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी हापुड़, प्रभारी अधीक्षक सामदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हापुड़, जिला प्रोबेशन कार्यालय से पंकज यादव, मनीष द्विवेदी, रिंकु सिंह, हुमा चौधरी, एवं वन स्टाप सेन्टर से सोनिया, लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।
Raymond फैशन स्टोर लेकर आए हैं 10-15 % तक का डिस्काउंट: 8791513811 || R. K. PLAZA, RLY ROAD, हापुड़




























