
भू राजस्ववाद के मामलों के निपटारे में हापुड़ तीसरे नम्बर पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में प्राथमिकता के आधार पर भू राजस्व संबंधी वादों का निस्तारण किया जा रहा है। यही वजह है कि प्रदेश में पिछले साढ़े सात वर्षों में भू राजस्व संबंधी वादों के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सीएम योगी के निर्देश पर हर माह भू राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण की जिले की रैंकिंग जारी की जाती है। इसी के तहत दिसंबर माह की रिपोर्ट में भू राजस्व वादों के निस्तारण में पूरे प्रदेश में श्रावस्ती ने पहला स्थान प्राप्त किया है। श्रावस्ती को यह स्थान धारा-67 एवं धारा- 116 के कुल वादों के सापेक्ष लंबित विचाराधीन वादों के निस्तारण में मिला है। श्रावस्ती जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप भू राजस्व संबंधी वादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्रावस्ती ने दिसंबर में धारा-116 के तहत कुल मामलों के सापेक्ष लंबित विचाराधीन वादों का निस्तारण कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि मैनपुरी ने दूसरा, हापुड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181
























