
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बड़ौदा हिंदवान में स्वास्थ्य विभाग का ड्रग वेयर हॉउस बनकर तैयार हो गया है। इसमे करीब आठ करोड रुपए का खर्चा आया है। प्रदेश स्तरीय टीम 22 से 24 जनवरी के बीच इसका सर्वे करेगी। इसके पश्चात वेयरहाउस स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा।
सरकारी अस्पतालों को दवाओं की उपलब्धता ड्रग वेयरहाउस से होती है। वर्तमान में दस्तोई रोड पर किराए के भवन में इसका संचालन किया जा रहा है। मरीज को अच्छी गुणवत्ता मिल सके इसके लिए विभाग ने अपना अपना ड्रग वेयरहाउस तैयार कराया है जहां टीम 22 से 24 जनवरी के बीच सर्वे करेगी। इसके पश्चात यहां दवाई स्टोर कराई जाएंगी।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी




























