
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में सगाई समारोह आयोजित करने का मामला प्रकाश में आया है। इसके बाद मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच से अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है।
गढ़मुक्तेश्वर के गांव पसवाड़ा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में 15 जनवरी को सगाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित करने का मामला सामने आया है। इस दौरान विद्यालय में जमकर डीजे बजाया गया। स्कूल में टेंट लगाकर लोगों को दावत दी गई। मामला प्रकाश में आने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश गढ़मुक्तेश्वर खंड शिक्षा अधिकारी पंकज चतुर्वेदी को दिए हैं।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























