
नवीन मंडी में बंदरों के ज़बरदस्त आतंक से लोग परेशान
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ पर स्थित नवीन मंडी में बंदरों का जबरदस्त आतंक है। हालात यह हैं कि बंदर कभी भी हमलावर हो जाते हैं, जमकर उत्पात मचाते हैं। आवारा कुत्तों और बंदरों की वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान हैं लेकिन अभी तक स्थाई समाधान न निकलने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है।
हापुड़ की नवीन मंडी में बड़ी संख्या में किसान तथा व्यापारी पहुंचते हैं। यहां बंदरों का भी जबरदस्त आतंक है। नवीन मंडी में बंदरों के आतंक की वजह से किसान और दुकानदारों को काफी ज्यादा परेशानी होती है। हालात यह बन जाते हैं कि बंदर किसानों तथा दुकानदारों को आर्थिक नुकसान भी पहुंचाते हैं। लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की लेकिन अभी तक इस दिशा में कार्य नहीं हुआ जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
JMS WORLD SCHOOL : ADMISSION OPEN || 9359844808 || NH-9, HAPUR BYPASS, HAPUR






























