
परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा 25 से
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश के परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2024- 25 की दूसरी सत्रीय परीक्षा 25 जनवरी से शुरू होंगी। परीक्षाएं 30 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। प्रदेश के 1.33 लाख विद्यालयों के डेढ़ करोड़ से अधिक बच्चे इस परीक्षा में शामिल होंगे।
बुधवार से ही परिषदीय विद्यालय खुले हैं। इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि दिसंबर तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम के आधार पर दूसरी सत्रीय परीक्षाओं का आयोजन किया जाए। परीक्षाएं 10 नंबर की होंगी। इनके नंबर मार्च में जारी होने वाले फाइनल रिजल्ट में जोड़ा जाएगा। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालय के ही शिक्षकों द्वारा किया जाएगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




























