
17 सड़कों की होगी मरम्मत, 10.45 करोड़ होंगे खर्च
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य सड़क निधि से जनपद में 17 सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य कराया जाएगा जिसमें 10.45 करोड रुपए का खर्चा आएगा। इसके लिए शासन से साढ़े चार करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार का कहना है कि 58.41 लाख से हाईवे 9 से ततारपुर जाटव बस्ती तक मार्ग, 55.17 लाख से एनएच- 235 से हितकारी फार्म हाउस होते हुए असौड़ा संपर्क मार्ग, 42.26 लाख से ग्राम खड़खड़ी से मलकपुर गुरुद्वारा संपर्क मार्ग, 45.50 लाख से इकलैडी से पारपा संपर्क मार्ग, 57.66 लाख से हाईवे 9 निजामपुर से बदनौली मोदीनग- हापुड़ मार्ग किमी. 18 व 16 वाया कस्तला कासमाबाद और कस्तला की मंढ्या अमीरपुर नंगौला मार्ग, 49.22 लाख से सपनावत इकलैड़ी भावा बॉर्डर मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा 51.56 लाख से ब्रजघाट से बागड़पुर सिकंदरपुर संपर्क मार्ग, 46.23 लाख से एनएच-24 जूनियर हाईस्कूल खुडलिया से मध्य गंगा नहर के पुल से मुरादपुर होते हुए नयाबांस ग्राम तक, 58.05 लाख से पीरनगर-टिगरी मार्ग, 53.24 लाख से काकाठेर की मंढैया के संपर्क मार्ग, 89.14 लाख से हरोड़ा मार्ग से सैना मार्ग, 65.39 लाख से अठसैनी ब्रिज से बछलौता ब्रिज संपर्क मार्ग, 51.91 लाख से जखैड़ा से ढोलपुर ननई पलवाड़ा तक मार्ग की विशेष मरम्मत कराई जाएगी।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214























