
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ और उपेड़ा बिजली घर मंगलवार रात भर बंद रहे जिसके चलते इन बिजली घरों से जुड़े 25 से अधिक गांव की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। उपभोक्ताओं को जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी का सामना करना पड़ा जबकि अन्य बिजलीघर से जुड़े गांव की विद्युत आपूर्ति सुचारू रही।
बाबूगढ़ और उपेड़ा बिजली घर से कुचेसर चौपला, फतेहपुर, रसूलपुर बहलोलपुर, उपेड़ा, शाहपुर जट, कनिया कल्याणपुर, दयानगर, अटूटा, अलीपुर, मुगलपुर आदि गांवों को सप्लाई दी जाती है। रात करीब 2:00 बजे लाइन में फाल्ट होने के कारण दोनों ही बिजली घर बंद हो गए। पेट्रोलिंग टीम ने प्रयास भी किया लेकिन रात में अधिक कोहरा होने की वजह से कुछ दिखाई नहीं दिया जिसके कारण रात में सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी। इसके चलते दो दर्जन से अधिक गांव में अंधेरा पसरा रहा। बुधवार की सुबह लाइनमैन ने फिर से पेट्रोलिंग शुरू की तो दोपहर 12:00 तक जगह-जगह इंसुलेटर व अन्य फोल्ट तलाशे गए जिन्हें ठीक कर विद्युत आपूर्ति सुचारु की गई।
JMS WORLD SCHOOL : ADMISSION OPEN || 9359844808 || NH-9, HAPUR BYPASS, HAPUR






























