
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी बुधवार को हापुड़ पहुंचे जहां उन्होंने वार्षिक निरीक्षण के क्रम में जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। हापुड़ पहुंचने पर कोतवाली में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान डीआईजी ने संचार व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में अधिकारियों व कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए और विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान डीआईजी ने सभी से अपील की कि लोग अपने घरों के बाहर आईपी सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं जिससे जरूरत पड़ने पर पुलिस उन कैमरों की मदद ले सके।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कहा इस दौरान डायल 112 पर समय से ड्यूटी बदली जाए। चौकी इंचार्ज के लेवल पर भी हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ने सीयूजी जारी कर एक अच्छा कार्य किया है जिससे संचार व्यवस्था और मजबूत होगी। फिलहाल कंट्रोल रूम की शक्ति को और बढ़ाने पर बल दिया गया। इस दौरान हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ज्ञानंज्य सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























