
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में स्थित गांव असरा में सोमवार को ग्रामीणों की नज़र एक 12 फीट लम्बे अजगर पर पड़ी जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मी रवि कुमार ने 12 फीट लंबे अजगर को पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इस दौरान टीम को कड़ी मेहनत करनी पड़ी जिसके बाद क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार मामला सोमवार का है जब गांव असरा में खेतों पर जा रहे किसानों की नजर 12 फीट लंबे अजगर पर पड़ी। विशाल अजगर को देखकर सभी के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर वनकर्मी पहुंचे जिन्होंने 15 किलो वजनी और 12 फीट लंबे अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500
























