युवती का किया अपहरण, शिकायत करने पर पीड़ित परिजनों को पीटा












युवती का किया अपहरण, शिकायत करने पर पीड़ित परिजनों को पीटा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती का एक युवक ने अपहरण कर लिया और फरार हो गया। मामले की जानकारी जब युवती पक्ष के परिजनों को लगी तो उन्होंने आरोपी पक्ष के लोगों से मामले की शिकायत की लेकिन आरोपी पक्ष के लोगों ने युवती के परिजनों को ही बेरहमी से पीटा। इसके बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


जानकारी के अनुसार 5 जनवरी की तड़के करीब 3:00 बजे एक युवती संदिग्ध परिस्थिति में घर से लापता हो गई। मामले की जानकारी पर पता चला कि मोहल्ला सिकंदर गेट का आकिब उसकी बहन का अपहरण कर ले गया है। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने युवती को काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ ना लगी। इसके बाद आकिब की हरकत की सूचना पर वह उसके घर पहुंचे और परिजनों का मामले से अवगत कराया। परिजन आग बबूला हो गए जिन्होंने युवती के परिजनों के साथ मारपीट कर धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!