
90 लाख से होगा नाली व सड़कों का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद शहर के चार मोहल्लों में सड़कों व नालियों का निर्माण करेगी। इस कार्य पर करीब 90 लाख रुपए खर्च होंगे जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य वित्त आयोग और बोर्ड फंड से यह निर्माण कार्य कराए जाएंगे। ईओ मनोज कुमार का कहना है कि फरवरी के महीने में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जनवरी के महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी।

नौ लाख से वार्ड नंबर-15 के अपना घर कालोनी में महेशचंद के मकान से सुनीता के मकान तक नाली व सड़क निर्माण, 23.92 लाख से वार्ड नंबर-24 के मोहल्ल्ला करीमपुरा की नई बस्ती में छह गलियों में इंटरलॉकिंग सड़क, 39.02 लाख से वार्ड नंबर 33 के मोहल्ला मोती कालोनी में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क और 18.76 लाख से वार्ड नंबर 41 के मोहल्ला पीरबाउद्दीन में अंबेडकर पाठशाला के आसपास नाली व सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























