
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे कॉलोनी स्थित आरपीएफ क्वार्टर के सामने सामुदायिक भवन का जल्द ही निर्माण होगा। रेल कर्मियों को यहां बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके लिए रेलवे अधिकारियों ने 80 लाख का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय में भेजा है।

यहां किचन, हॉल, मंच के साथ पानी और सफाई की भी समुचित व्यवस्था होगी। फ्रीगंज रोड स्थित रेलवे पार्क के पीछे रेलवे समुदाय भवन का निर्माण कराया गया है। सुविधाओं के नाम पर सिर्फ टीन शेड डाला गया है। रेलवे कर्मचारी काफी लंबे समय से इसके जीर्णोद्धार की मांग भी उठा रहे थे। उसके बाद रेलवे अधिकारी ने सर्वे कर इसके जीर्णोद्धार का प्रस्ताव तैयार किया है। करीब 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में नए सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा जहां कमरों की सुविधा के साथ मंच भी तैयार होगा। हॉल, रसोई, शौचालय, पानी की सुविधाओं की व्यवस्था होगी।
सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867

























