
गृह मंत्री की टिप्पणी पर सपा का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): देश के गृह मंत्री अमित शाह की डा.भीमराव अम्बेडकर पर टिप्पणी के विरोध में शनिवार को हापुड़ की डा.अम्बेडकर प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी सपाई गृहमंत्री के इस्तीफे तथा गृहमंत्री द्वारा जनता के सामने क्षमा मांगने की मांग कर रहे थे। आज के प्रदर्शन का आह्वान सपा प्रदेश हाईकमान ने किया था।

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सपा के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर, रवींद्र यादव, पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट, सीमा तनेजा, ललित एडवोकेट, संजय यादव, श्याम सुंदर भुर्जी सहित बड़ी तादाद में सपा नेता व कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा तथा डां.अम्बेडकर का चित्र लेकर हापुड़ डा.अम्बेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे और गृहमंत्री की डा.भीमराव अम्बेडकर पर की गई टिप्पणी को आपत्तिजनक मानते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने कहा कि गृहमंत्री की टिप्पणी से देश व प्रदेश के पिछड़े, दलित, वंचित एवं शोषितों को गहरा आघात पहुंचा है। भाजपा की नीति दलित एवं पिछड़ा वर्ग विरोधी है। प्रदर्शनकारी सपा कार्यकर्ता गृहमंत्री के इस्तीफे तथा जनता से क्षमा मांगने की मांग कर रहे थे। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र व संविधान को बचाने की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ रही है।
समाजवादी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन तहसीलदार हापुड़ को दिया। ज्ञापन में उन्होंने गृहमंत्री को पद से हटाने की मांग की है।
AMERICAN EDU GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN 2025-2026 || 8282827731



























