
👁 0 views Views
अपराधियों को सजा दिलाने हेतु अदालत में पुलिस सशक्त पैरवी करे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पुलिस अधीक्षक कुँवर ज्ञानन्जय सिंह ने बुधवार को पुलिस को निर्देश दिया कि वह गुंडों को सख्त सजा दिलाने हेतु सशक्त पैरवी करे।
पुलिस अधीक्षक कुँवर ज्ञानन्जय सिंह बुधवार को पुलिस कार्यालय पर जनपद के समस्त पैरोकार,कोर्ट मोहर्रिर की गोष्ठी आयोजित कर उक्त निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने रजिस्टर चेक किये गए तथा न्यायालय द्वारा निर्गत सम्मन,वारंट,तथा आदेशिकाओं की समय से शत-प्रतिशत तामील तथा न्यायालय में लंबित मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर जल्द से जल्द सजा दिलाये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























