
xr:d:DAFpojGQSlY:15,j:8222844645281534644,t:23072511
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तापमान में गिरावट के साथ ही हाड़ कम्पा देने वाली ठिठुरन भरी सर्दी अपने पूर्ण यौवन की ओर बढ़ रही है जिस कारण मूंगफली, रेवड़ी, गजक तथा गुड़ की मांग बढ़ रही है। इन खाद्य वस्तुओं की मांग के साथ ही राजस्व की भारी चोरी भी बढ़ रही है। राजस्थान की मंडियों से मूंगफली रोजाना करीब 15 ट्रक हापुड़ आ रहे है। मूंगफली पर 5 प्रतिशत जीएसटी तथा डेढ़ प्रतिशत मंडी शुल्क लागू है। इसी राजस्व की चोरी करने के लिए कारोबारी तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। अब तक हापुड़ में करीब 350 ट्रक मंडी में आ चुका है, जबकि पोर्टल पर 50 ट्रक मूंगफली को आवके दर्ज प्रतीत हो रही है। मूंगफली की आवके हापुड़ मंडी में 15 सितम्बर से शुरू हुई थी, जो मांग के साथ ही तेजी से बढ़ रही है। हापुड़ जनपद में मूंगफली के अवैध स्टॉक पिलखुवा, हापुड़ व नवीन मंडी, गढ़मुक्तेश्वर में है। अवैध रूप से मूंगफली की आवके रात को होती है।- जारी
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























