
👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): मानव सेवा मिशन हापुड की ओर से सोमवार को हापुड के राजधानी पब्लिक स्कूल में 80 बच्चों को स्वेटर,कैप मोजे वितरित किए गए। संस्था के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि हाड़ कंपकपाती सर्दी में गर्म कपड़ों का वितरण करने से आत्मिक संतोष एवं खुशी का अनुभव होता है। कोषाध्यक्ष राकेश माहेश्वरी ने कहा कि इस प्रकार के सेवा भाव से समर्पित कार्य आगे भी किए जाते रहेंगे। सचिव दिनेश माहेश्वरी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि बच्चों के पढ़ाई के मार्ग में आने वाली हर समस्या का निराकरण किया जाए। इस अवसर पर माधव बंसल,अरुण अग्रवाल,दिनेश गुप्ता,आर के गुप्ता, एस पी गुप्ता,मदन गोपाल, उपस्थित थे।
VIDEO: स्टोर 99 मिनी मॉल से मात्र 249/- में खरीदें हुडी: 8191820867





























