
पीडब्लयू छह करोड़ की लागत से करेगा 30 सड़कों की मरम्मत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 30 मुख्य व ग्रामीण मार्गों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि करीब छह करोड़ रुपए की लागत से सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी जिससे सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
21.56 लाख से करीमपुर से बिहुनी मार्ग, 24.43 लाख से मानक चौक से हस्सुपुरा तक, 21.80 लाख से राजपुर मढैया से मुबारिपुर मार्ग, 7.4 लाख से सालेपुर से कोटला मार्ग, 19.36 लाख से बड़ौदा सिहानी से सालेपुर मार्ग, 15.81 लाख से सपनावत से पारपा नहर पटरी, पारपा रेगुलेटर वाया इकलैडी पारपा मध्य गंगा नहर पटरी मार्ग का निर्माण होगा।

वहीं, 13.43 लाख से बड़ौदा खुर्द से हावल आबादी भाग, सात लाख से पिलखुवा-धौलाना मार्ग से बौड़ा खुर्द मार्ग, 16.32 लाख से एनएच-नौ से खेड़ा आबादी भाग, 11.73 लाख से एनएन-नौ से लाखन आबादी भाग, 17.07 लाख से इकलैडी भावा मार्ग से बीघेपुर मार्ग, 19.15 लाख से अचपलगढ़ी फगौता से आजमपुर मार्ग, 9.29 लाख से पिलखुवा-धौलाना से सिखेड़ा मार्ग, 8.38 लाख से पिलखुवा-धौलाना मार्ग से ग्राम सिखेड़ा रिछपाल के घर तक, 10.95 लाख से देहरा बझैड़ा मार्ग की विशेष मरम्मत होगी।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























