सरकारी काम में बाधा पर होगा मुकद्दमा दर्ज










हापुड़,सीमन(ehapurnews.com):भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना अमृत कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद हापुड़ में 32 केएलडी एफएसटीपी (फिकल स्लज ट्रीटमेन्ट प्लांट) अनुमानित लागत 428. 59 लाख का निर्माण कार्य ग्राम दादरी हापुड़ में कार्यालय अधिशासी अभियंता निर्माण खंड उत्तर प्रदेश जल निगम हापुड़ के द्वारा निर्माण कार्य कराए जा रहे थे। विगत सप्ताह उक्त ग्राम के ग्राम वासियों द्वारा विरोध व्यक्त कर निर्माण कार्य बंद करा दिया गया था, जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अदिति सिंह के आदेशानुसार मौके पर अधिशासी अभियंता एवं उप जिलाधिकारी हापुड़ के द्वारा संयुक्त रूप से पहुंच कर ग्राम वासियों को समझाया गया तथा ग्राम वासियों को भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना अमृत के बारे में जानकारी देते हुए उसकी उपयोगिता के बारे में भी बताया गया। उसके उपरांत 7 जनवरी 2021 को कार्य पुनः प्रारंभ करा दिया गया है। उप जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी भी ग्रामवासी द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की जाती है तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता जल निगम हापुड़ ने दी।

सुनहरा मौका: अब आसान किश्तों पर पाएं HPDA Aprroved Flats और प्लॉटस, कॉल करें: 7906919171








Related Posts

दिव्यांगजन के लिए खेलकूद प्रतियोगिता

🔊 Listen to this दिव्यांगजन के लिए खेलकूद प्रतियोगिताहापुड, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत पी एम श्री विद्यालयों की जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं समेकित शिक्षा के तत्वाधान में…

Read more

हापुड़ में तैनात दरोगा पर शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़ में तैनात दरोगा पर शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में तैनात दरोगा रजत यादव निवासी मोहम्मदपुर जसराना के खिलाफ शिकोहाबाद की युवती…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिव्यांगजन के लिए खेलकूद प्रतियोगिता

दिव्यांगजन के लिए खेलकूद प्रतियोगिता

हापुड़ में तैनात दरोगा पर शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज

हापुड़ में तैनात दरोगा पर शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज

माताजी की स्मृति में विद्यालय को वाटर कूलर भेंट

माताजी की स्मृति में विद्यालय को वाटर कूलर भेंट

हापुड़: आर्य नगर में चक्की वाली सड़क के हालात बेहद खराब

हापुड़: आर्य नगर में चक्की वाली सड़क के हालात बेहद खराब

पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के पहले ही दिन 500 मरीजों ने उठाया लाभ: 9457901071

पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के पहले ही दिन 500 मरीजों ने उठाया लाभ: 9457901071

हिन्दी सुलेख प्रतियोगिताओ के परिणाम घोषित

हिन्दी सुलेख प्रतियोगिताओ के परिणाम घोषित
error: Content is protected !!