हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यहां मेरठ रोड पर स्थित गांव लालपुर के निकट शुक्रवार की सुबह एक रोडवेज बस ने दो युवकों को कुचल दिया। युवकों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर यातायात जाम कर दिया जिस कारण सड़क के दोनों ओर मीलों लम्बी वाहनों की लाइनें लग गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव लालपुर के दौ नौजवान शुक्रवार सुबह सड़क किनारे बाइक पर खड़े हुए आपस में बातचीत कर रहे थे कि एक रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी जिस कारण दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। युवकों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर यातायात जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी ग्रामीण रोडवेज चालक को गिरफ्तार कर मृतक परिवार को आर्थिक मदद की मांग कर रहे थे। मौके पर खरखौदा पुलिस पहुंच गई।
वीडियो देखेः
*आज का OFFER:* Discount के साथ गाड़ी की डेंटिंग पेंटिंग कराने के लिए कॉल करें : 6397029177, 9759699022, 7417094122























