वाहनों की नीलामी से पुलिस को मिले 13 लाख रुपए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना गढ़मुक्तेश्वर में वर्ष 2005-2022 तक के थाना परिसर में खड़े 94 वाहनों का निस्तारण नीलामी के जरिए कर दिया गया।
थाना गढ़मुक्तेश्वर परिसर में वर्ष 2005-2022 तक के अभियोगों से सम्बन्धित लम्बित माल व लावारिस एवं सीजशुदा 94 वाहनों की नीलामी कराकर निस्तारण कराया गया।इस नीलामी में आस-पास के इलाके से सैंकड़ो लोग शामिल हुए और नीलामी प्रक्रिया में भाग लिया।
नीलामी के दौरान कुल 94 वाहनों की नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया सम्पन्न हुई, जिसमें बोली दाताओं द्वारा सर्वाधिक बोली 13,01,000/- (13 लाख एक हजार रूपये) लगायी गयी।नीलाम किए गए वाहनों में 83 दो पहिया वाहन, 09 चार पहिया वाहन,02 तीन पहिया वाहन शामिल हैं।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181





























