कप्तान पहुंचे पिलखुआ,मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के पुलिस अधीक्षक कुँवर ज्ञानन्जय सिं शनिवार की रात को अचानक थाना पिलखुआ जा पहुंचे,जिससे कप्तान को देखकर हड़कंप मच गया।पुलिस अधीक्षक ने रात में थाना पिलखुवा का आकस्मिक निरीक्षण किया और वांछित व नामजद अपराधियों की जानकारी ली।थाना कार्यालय के रजिस्टरों को चैक किया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गुंडा तत्वों के विरुद्ध जरा भी नामी न बरती जाए और उन्हें जेल भेजा जाए।असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहे।पुलिस की गश्त बाजारों,मुख्य मार्ग तथा संदिग्ध स्थानो पर जारी रहे।व्यापारी सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाए।पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ बाजारों में भ्रमण भी किया और व्यापारियों को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया।
वृंदावनम अमृतसरिया दा चस्का’ नए अंदाज में लेकर आए हैं चूरचूर नान व अमृतसरी छोले: 8218584166

































