अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका टीम को देखते ही मची खलबली
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ ने शुक्रवार की दोपहर को अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया जिससे व्यापारियों में खलबली मच गई। परिषद की टीम हापुड़ के गोल मार्किट में पहुंची औऱ सड़क पर अस्थाई अतिक्रमण को हटाना शुरु कर दिया। सड़क पर दुकानें सजाए बैठे पटरी वालों में भगदड़ मच गई और दुकानदारों ने भी सड़क से सामान समेटना शुरु कर दिया।
नगर पालिका के कर्मचारियों ने बाइक से घोषणा की कि बाजारों में अतिक्रमण से आवागमन मे बाधा उत्पन्न हो रही है और सफाई भी प्रभावित हो रही है, नगर पालिका ने चेतावनी दी कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो परिषद अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाएगी और सामान जब्त कर अर्थदंड भी वसूलेगी। बता दें कि हापुड़ के समस्त बाजार बुरी तरह अतिक्रमण से घिरे है और मुख्य मार्गो पर पैदल भी निकलना दूभर हो गया है।
सब्सिडी के साथ लगवाएं सोलर पैनल: 9897985509, 9068802851



























