
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में डेंगू के मामले धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं। डेंगू पैर पसारता जा रहा है। जिले में मंगलवार को एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है जिससे जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर आठ पहुंच गई है। इसी के साथ मंगलवार को 15 दिन संदिग्धों की रिपोर्ट लेकर जांच को लैब भेजी गई है। मरीजों के घर के आसपास लार्वा खोजने का अभियान भी स्वास्थ्य विभाग की टीम चला रही है। जिले में धीरे-धीरे डेंगू का पैर पसारना चिंता का विषय है।
सब्सिडी के साथ लगवाएं सोलर पैनल: 9897985509, 9068802851



























