पानी की टंकी को सड़क पर फैंका
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): नागरिकों को शीतल व शुद्ध पेयजल की आपूर्ति का दावा करने वाली नगर पालिका परिषद हापुड़ को अपनी की सम्पत्ति सुद नहीं है और पीने के पानी की एक टंकी गत कई माह से सड़क पर लावारिस हालत में पड़ी है जिससे यातायात बाधित हो रहा है और टंकी से जरुरी सामान भी गायब है।
गत कई वर्ष पहले नगर पालिका हापुड़ ने एक शीतल पेयजल की टंकी अतरपुरा चौपला पर स्थित गुरुद्वारा के मुख्यद्वार पर लगाई थी ताकि राहगीर पानी पी सकें। किंही लोगों ने पानी की टंकी को निश्चित स्थान से हटा कर सड़क पर पटक दिया। यह टंकी गत माह से सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़ी है और टंकी का जरुरी सामान गायब है। लोगों का कहना है कि पानी की टंकी के सड़क पर पड़ा होने के कारण यातायात में भी व्यवधान पैदा हो रहा है। नागरिकों का कहना है कि टंकी को अन्यत्र स्थापित किया जाए।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























