विवाहिता को ज़हर देने के मामले में ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी निवासी लोगों ने विवाहिता को जहरीला पदार्थ दे दिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पति, देवर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गाजियाबाद के डासना निवासी फरमुद्दीन ने बताया कि 26 फरवरी 2022 को उसने अपनी बेटी गुड्डन का निकाह बाबूगढ़ छावनी के रहने वाले तालिब के साथ किया था। निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे और उसकी बेटी के साथ मार पिटाई करते। विवाहिता ने अपने परिजनों को कोई बात नहीं बताई। इस बीच ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिला दिया और एक कमरे में बंद कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने अपने पिता को मामले से अवगत कराया। इसके बाद वह अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे और हापुड़ के निजी अस्पताल में विवाहिता को भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























