हापुड़ के राजेंद्र नगर में हो रहे निर्माण की शिकायत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला राजेंद्र नगर में एक व्यक्ति द्वारा अवैध निर्माण की शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता यश गुप्ता पुत्र हितेश गुप्ता निवासी राजेंद्र नगर ने बताया कि निर्माणकर्ता द्वारा एक और एग्जॉस्ट फैन गली की तरफ लगाया गया है। चार फीट चौड़ी इस गली में यदि ऐसी व एग्जॉस्ट फैन लगेगा तो लोगों को आने-जाने में असुविधा होगी। ऐसे में उन्होंने निर्माणकर्ता से अपील की है कि वह गली में एग्जास्ट व ऐसी न लगाए लेकिन निर्माणकर्ता ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद पीड़ित ने हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण से मामले की शिकायत की है जिसका कहना है कि उसकी माता कंचन गुप्ता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता। वह गंभीर बीमारी से पीड़ित है। एग्जास्ट गली में लगने की वजह से सारा धुआं उनकी गली में आएगा जिसकी वजह से उनकी मां को काफी ज्यादा तकलीफ होगी। यश गुप्ता ने हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























