👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व राज्य मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है जिनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव उपेड़ा बाबूगढ़ में किया जाएगा। सुधाकर सिंह कश्यप के निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। लोग परिजनों को सांत्वना देने के लिए घर पहुंच रहे हैं।
शनिवार की सुबह जानकारी मिली कि पूर्व राज्य मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप का हार्ट अटैक आने के कारण निधन हो गया है जिससे परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























