हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में लगने वाले दादा ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। जब पीड़िता के पेट में दर्द हुआ तो उसके ताऊ को मामले की जानकारी हुई। ताऊ ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी के माता-पिता का कुछ समय पहले निधन हो गया था। ऐसे में वह बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव में अपने रिश्ते में लगने वाले दादा के साथ रहने लगी। चार महीने पहले आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























