हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में प्रोपर्टी के दामों में लगातार बूम आ रहा है और लोग कालेधन का निवेश कर रहे है। प्रोपर्टी में बढ़ रहे निवेश से यह प्रतीत होता है कि जनपद हापुड़ में कालेधन कुबेरों की संख्या निरंतर बढ़ रही है।
हापुड़ के रेलवे रोड पर दुकान 6 लाख रुपए गज के हिसाब के करीब साढ़े चार करोड़ रुपए में बिकी बताई जा रही है।
इसके अतिरिक्त रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, व दिल्ली-गढ़ रोड पर मानक के विपरीत बने बिजनैस काम्प्लैक्स, बेसमेंट आदि के निर्माण में भी कालेधन को खपाया गया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड और प्रदेश वाणिज्य कर विभाग को इस ओर ध्यान देकर जांच करनी चाहिए ताकि कालेधन व राजस्व चोरी को पकड़ा जा सके।
ये भी पढ़ेःहापुड के रेलवे रोड पर 10 लाख रुपए गज बिकी एक दुकान
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























