Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्याना रोड पर स्थित रेलवे फाटक जिस समय बंद हो रहा था। उस दौरान जल्दी निकलने के चक्कर में एक दुग्ध वाहन ने मिनी ट्रक में टक्कर मार दी जिसके बाद बूम रेलवे की बिजली लाइन पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि आसपास से गुजर रहे वाहनों के साथ कोई घटना घटित नहीं हुई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान मालगाड़ी और तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।
मामला सोमवार की शाम करीब 7:15 बजे के आसपास का है जब दूध से भरा मिनी ट्रक स्याना की तरफ से गढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक स्याना रोड पर स्थित रेलवे फाटक पर पहुंचा तो गेटमैन ने अमरोहा की तरफ से आ रही मालगाड़ी को निकलवाने के लिए फाटक बंद करना शुरू कर दिया लेकिन दूध से भरे मिनी ट्रक के चालक ने जल्दबाजी में आगे निकलने के चक्कर में फाटक में टक्कर मार दी जिसके बाद फाटक का बूम टूटकर रेलवे की बिजली की लाइन पर गिर गया। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची जिसने रेलवे के इंजीनियर को बुलाकर बूम हटवाया। इस दौरान करीब 2 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सत्याग्रह, पुरबिया एक्सप्रेस, दो मालगाड़ी और मिलिट्री स्पेशल दो घंटे के लिए प्रभावित रही।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























