उद्यमियों का कांवड़ सेवा शिविर शुरु
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन हापुड़ के तत्वावधान में मंगलवार को मेरठ रोड पर स्थित धीरखेड़ा गांव के निकट कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ शुरु हुआ। यह कैम्प 2 अगस्त तक चलेगा।
भूतपूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई मानव सेवा सदा सुखदायी व आनंदमयी होती है। हापुड़ के उद्यमियों का कांवड़ सेवा शिविर के माध्यम से कांवड़ियों की सेवा एक श्रेष्ठ कार्य है और कांवड़ियों के लिए शिविर में की गई भोजन, दूध, फल, चिकित्सा, स्नान आदि की व्यवस्थाएं प्रशंसनीय है।
आईआईए के चेयरमैन शांतनु सिंघल, डीआईए के चेयरमैन मनोज गुप्ता, उद्यमी धीरज चुग, उद्यमी अशोक छारिया, प्रमोद गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर आदि ने पूजन व हवन सम्पन्न कराया। उद्यमियों ने भूतपूर्व सांसद को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























