हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अगस्त माह में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी चल रही है। इस बार पिछली परीक्षा के मुकाबले जनपद हापुड़ में चार अतिरिक्त परीक्षा केंद्रो का चयन किया गया है। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जनपद हापुड़ में 10 केंद्र बनाए जाएंगे। आपको बता दें कि इसी वर्ष 17 और 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा हुई थी जिसका पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। अब 6 माह के अंदर परीक्षा को पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। यह परीक्षा अगस्त में प्रस्तावित है जिसके लिए हापुड़ में भी तैयारी चल रही हैं। हापुड़ के एसएसवी इंटर कॉलेज, एसएसके इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज, श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज और पिलखुवा के राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज, मारवाड़ इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज रेलवे रोड, श्रीचंडी विद्यालय इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























