बाबूगढ़: 350 से अधिक लोगों ने कराई आँखों की नि:शुल्क जांच
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में रविवार को भोपाल कॉलोनी में नवीन चौधरी के आवास पर एक नि:शुल्क नेत्र शिविर लगाया गया जहां 350 से 400 लोगों ने पहुंचकर आंखों की निशुल्क की जांच कराई। इस दौरान उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी दी गई।
भोपाल कॉलोनी में निशुल्क नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया जहां आयुर्वेद पद्धति से लोगों की आंखों की निशुल्क जांच की। इस दौरान हरियाणा से आए डॉक्टर भारत भूषण ने अपनी टीम के साथ सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक निशुल्क नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर में लोगों की आंखों की जांच की।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























