हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिलों द्वारा किसानों के बकाए गन्ना भुगतान न होने से नाराज किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। सैकड़ों किसानों और भाकियू टिकैत ने विरोध करते हुए शुगर मिल के हेड आफिस पर कब्जा कर अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रखा।
जिला प्रवक्ता कुँवर खुशनूद ने जानकारी देते हुए बताया है कि अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन भी जारी है। आईआरपी ने किसानों का बकाया गन्ना भुगतान रोक बहुत ही गलत किया है। इसके लिए किसान सड़क पर उतर कर जमकर हंगामा करने को मजबूर हो रहा हैं क्योंकि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो रही है।
जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया है कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान सिंभावली शुगर मिल पर 218 करोड़ है जबकि ब्रजनाथपुर मिल पर करीब 80 करोड़ समेत बकाया है। इसके साथ हाल ही में करीब 7 करोड़ 41लाख रुपए शुगर मिल द्वारा किसानों के लिए भेजा गया था जिसको बैंक कंट्रोलर अनुराग गोयल द्वारा रोक लगा दी गई थी। जिस कारण किसानों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है।
किसानों ने कहा कि अगर आईआरपी दो दिन के अंदर कोई हल नहीं निकाल पाई तो आईआरपी का पुतला फूंका जाएग। वहीं
वर्ष 2011 से भी अभी तक किसानों को ब्याज भी नही मिला है।
सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष मुनव्वर अली, जिला संरक्षक पीके वर्मा, जिला महासचिव कैप्टन राजेश चौधरी, जिला मीडिया प्रभरी अमज़द खान, ब्लॉक उपाध्यक्ष नौशाद अली, तहसील महासचिव प्रदीप चौधरी, महिला विंग जिला अध्यक्ष नीलम त्यागी, जिला महासचिव ममता शर्मा, तहसील संयोजक हापुड़ विनोद शर्मा, उमेश कुमार राणा, अहमद अली, जाहिद खां, चौधरी इस्तेखार, सगीर अहमद, इमरान चौधरी, आरिफ अली, सुंदर सिंह, किशन सिंह, मोहित वर्मा , इंतजार अली, गफ्फार खां,रविंद्र समेत मौजूद रहे।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























