हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। हालांकि यह वीडियो 18 जुलाई की है। वीडियो मारपीट से जुड़ी है जो कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में 18 जुलाई की शाम को सड़क पर बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। इसके बाद मार पिटाई शुरू हो गई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























