सिंभावली निवासी युवक पर दिल्ली की तलाकशुदा महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति पर दिल्ली की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दिल्ली के जैतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का कहना है कि सिंभावली निवासी युवक उसके घर पर किश्त लेने आता था जिसने झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने जब मामले की शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी तक दे डाली। इसके बाद बार-बार दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच पीड़िता अपने बेटे को साथ लेकर आरोपी के घर पहुंची। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ शादी कर ली और उसके साथ रहने लगा। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे छोड़कर भाग कर सिंभावली आ गया। इसके बाद पीड़िता, महिला थाने पहुंची और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। तभी से आरोपी पक्ष के लोग महिला को धमकी दे रहे हैं। ऐसे में पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोई कार्रवाई न होने पर पिता ने हापुड़ के पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है।
दिल्ली के जैतपुर की रहने वाली एक महिला ने 2022 में डेली वेज पर लोन लिया था जिसकी किस्त प्रत्येक दिन दी जाती है। किस्त लेने के लिए जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति उसके पास आने लगा। मामला 24 अगस्त 2023 का है जब युवक महिला के घर पहुंचा और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता के साथ आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी के अत्याचारों से तंग आकर 25 अक्टूबर 2023 को पीड़िता अपने बेटे के साथ जैतपुर थाने पहुंची और मामले में शिकायत की। इसके पश्चात आरोपी ने घर में बने मंदिर में पीड़िता के साथ शादी कर ली। मामला 21 मई 2024 का है जब आरोपी पीड़िता को बिना बताए अपने गांव आकर रहने लगा और फोन स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद पीडिता 12 जून को दुखी होकर जनपद हापुड़ के महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के अनुसार आरोपी के परिचित पीड़िता को धमका रहे हैं। ऐसे में पीड़िता डर गई जिसने सिंभावली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है व मुकदमा दर्ज न होने पर उसने हापुड़ के पुलिस अधीक्षक से मामले में न्याय की मांग की है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700






















