हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केंद्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा संसद भवन में मंगलवार को देश का बजट प्रस्तुत किया गया। इस बजट पर चर्चा करने के लिए धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सचिव धीरज चुग (सोनू) ने अपनी फैक्ट्री पर सभी उद्यमी बन्धुओं के साथ एक प्रेस वार्ता रखी जिसमें बजट से एमएसएमई उद्योगों को होने वाले लाभ तथा हानि पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही बैठक में उपस्थित उद्यमी बंधुओ ने प्रेस वार्ता में बजट को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किया। उद्यमियों ने कहा कि आयकर में कोई बड़ी छूट नहीं दी गई है। सिर्फ स्लैब में मामूली फेरबदल किया गया। जीएसटी में किसी तरह की कोई रियायत नहीं दी गई। एमएसएमई को कोई विशेष छूट नही दी गई है। युवाओं के लिए नौकरी के अवसर बढ़ाने के लिए नए प्रावधान किए गए है।
बैठक में अशोक छारिया, प्रमोद गोयल, राजेंद्र गुप्ता, शांतनु सिंहल, पवन कुमार शर्मा, कपिल अरोड़ा, अतुल गोयल, प्रेम कुमार, राजन आदि उपस्थित रहे।
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























