पैठ दुकानदारों से नगर पालिका वसूलेगी शुल्क
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ नगर में विभिन्न स्थानों पर लगने वाले साप्ताहिक बाजारों (पैठ) के दुकानदारों से अब शुल्क वसूलेगी और शुल्क वसूली के लिए इलाके के सभासदों ने भी अपनी-अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
सूत्रों के अनुसार साप्ताहिक पैंठ मंगलवार- आदर्श नगर कालोनी, बुधवार-मिनाक्षी रोड, गुरुवार-मजीदपुरा, शनिवार-स्वर्ग आश्रम रोड व नवीन मंडी, रविवार-मेरठ रोड फ्लाई ओवर के नीचे आदि से शुल्क वसूल करेगी। इलाके के सभासदों के साथ-साथ विधायक विजयपाल ने भी अपनी स्वीकृति प्रदान की है। इसके अतिरिक्त नगर पालिका मेरठ रोड पुल व मोदी नगर रोड पुलिस के नीचे भी पैठ लगवाएगी।
दूसरी ओर बुधवार को गूली चौहारे पर लगने वाली पैठ को फूलगढ़ी कोटला में 20 फुटा रोड से कोटला टंकी तक लगवाएगी।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























